Tuesday, June 16, 2026
Home Slider भारतीय वुशू प्लेयर पूनम का विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक सोने में बदला,जानें कैसे

भारतीय वुशू प्लेयर पूनम का विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक सोने में बदला,जानें कैसे

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। पिछले वर्ष शंघाई में आयोजित 15 वी वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में भारतीय वुशू दल ने अपना उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत एवं दो कांस्य पदक जीते थे। इसमे शामिल हरियाणा की खिलाड़ी पूनम ने रजत पदक जीता था। परंतु प्रतियोगिता के  दौरान हुए डोप टेस्ट में 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता ईरान की खिलाडी डोप टेस्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसके आधार पर इंटरनेशनल वुशू फेडरेशन ने ईरान के खिलाड़ी से पदक वापस ले लिया और दूसरे स्थान पर रही भारत की खिलाडी पूनम को स्वर्ण पदक का हकदार माना। इसकी जानकारी देते हुए वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सी ई ओ सुहेल अहमद ने बताया कि इस बात की जानकारी इंटरनेशनल वुशू फेडरेशन ने ईमेल के माध्यम से दी है।

उन्होंने बताया कि निश्चित रुप से यह एक सकारात्मक बात है और इससे हमारे खिलाड़ी जो पूर्णतया अनुशासित होते है को बल मिलेगा। भारतीय वुशु खिलाड़ी पूनम को स्वर्ण पदक मिलने पर वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट भूपेन्द्र सिंह बाजवा, सेक्रेटरी जितेन्द्र सिंह बाजवा, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दूबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। पूनम के कोच हाल में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सन्मानित कुलदीप हांडू ने इसपर संतुष्टि जाहिर की और कहा कि हमारे खिलाडि़यों में पदक जीतने का माद्दा है जिसे हमने अंतरराष्ट्रीय मंचो पर स्थापित भी किया है। निश्चित रूप से हमारे खिलाडि़यों के उत्साह में वृद्धि होगी और हमारे भविष्य के चैंपियंस  की संख्या में इजाफा होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.