Monday, June 15, 2026
Home Slider CPL : पोलार्ड की तूफानी पारी से ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की लगातार छठी जीत

CPL : पोलार्ड की तूफानी पारी से ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की लगातार छठी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पोर्ट ऑफ स्पेन। कीरोन पोलार्ड की (28 गेंद में 72 रन) धुआंधार बैटिंग के दम पर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग टी-20 मुकाबले में शनिवार को बारबडोस ट्राइडेंट्स को रोमाचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया।

एक अन्य मुकाबले में जमैका थालावाज ने सेंट किट्स एवं नेविस पेट्रियट्स को 37 रन से हराया।टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत के साथ नाइटराइडर्स की टीम तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर ट्राइडेंट्स ने जॉनसन चार्ल्स (47) और काइल मायेर्स (42) के उम्दा पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 148 रन बनाये।

लक्ष्य का पीछा करते समय नाइटराइडर्स की टीम एक समय पांच विकेट पर 62 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन पोलार्ड ने 28 गेंद में नौ छक्के की मदद से 72 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

पोलार्ड जब क्रीज पर उतरे तब टीम को 39 गेंद में 87 रन की जरूरत थी। इसके बाद जब लेंडी सिमंस ने उनका साथ छोड़ा तब टीम को आखरी चार ओवर में 66 रन की जरूरत थी।पोलार्ड ने रेमंड रीफर की पारी के 17वें ओवर चार छक्के और दो चौके लगाये।

एक अन्य मैच में सलामी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप के 61 गेंद में 79 रन की पारी के बूते जमैका थालावाज ने छह विकेट पर 147 रन बनाने के बाद पैट्रियट्स की टीम को 19.4 ओवर में 110 रन पर आउट कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.