Saturday, June 6, 2026
Home Slider ISL : कसाबा लास्लो बने चेन्नईयिन एफसी के हेड कोच

ISL : कसाबा लास्लो बने चेन्नईयिन एफसी के हेड कोच

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। दो बार की इंडियन सुपर लीग (ISL, आईएसएल) चैंपियन चेन्नईयिन एफसी ने रविवार को 20201-21 सत्र के लिए अनुभवी कसाबा लास्लो को अपना मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की।

हंगरी के 56 साल के लास्लो के लिए एशिया में यह पहली नियुक्ति होगी। उन्हें क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का दो दशक से ज्यादा समय का अनुभव है।

वह आठ देशों में कोचिंग कर चुके हैं जिसमें दो राष्ट्रीय टीम यूगांडा और लिथुआनिया को कोचिंग देना भी शामिल है।वह ओवेन कोएल की जगह लेंगे जो टीम को 2019-20 आईएसएल सत्र के फाइनल में ले गये थे। कोएल हाल में जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच बन गये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.