Friday, June 12, 2026
Home Slider वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए होगा खेल सम्मान समारोह कार्यक्रम पर स्वरुप छोटा

वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए होगा खेल सम्मान समारोह कार्यक्रम पर स्वरुप छोटा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार सरकार के कला,संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा हर वर्ष हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन (29 अगस्त) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हर वर्ष आयोजित होने वाला बिहार खेल सम्मान समारोह का स्वरुप छोटा हो गया है।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से एक कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। इस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए राज्य के उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों व खेल से जुड़े अधिकारियों को सीमित संख्या में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11.30बजे से आयोजित की जायेगी। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित किये जाने वाले इस कार्यक्रम में विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला पदाधिारियों व जिला खेल पदाधिकारियों को अपने-अपने जिला के उत्कृष्ट खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतू अनुरोध किया गया है। वृहत कार्यक्रम दिसंबर में आयोजित की जायेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.