Tuesday, February 3, 2026
Home Slider संजय सिंह के नेतृत्व में बीसीए की टूर्नामेंट कमेटी गठित

संजय सिंह के नेतृत्व में बीसीए की टूर्नामेंट कमेटी गठित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बेगूसराय के संजय सिंह को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है और पूरी कमेटी भी गठन किया है। इसके अलावा फाइनेंस कमेटी का भी गठन किया गया है। फाइनेंस कमेटी का चेयरमैन श्री रवि किरण (मुजफ्फरपुर) को बनाया गया है। यह जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के हवाले से मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने दी।

टूर्नामेंट कमेटी : चेयरमैन : संजय सिंह (बेगूसराय), संयोजक-अजय सिंह (भभुआ), सदस्य- विकास सिंह (रोहतास), प्रफुल्ल रंजन वर्मा (पूर्णिया), नितिन अभिषेक (पटना)।

फाइनेंस कमेटी : चेयरमैन-रवि किरण (मुजफ्फरपुर), संयोजक-अमरेश कुमार (भागलपुर)। सदस्य : संजय कुमार (लखीसराय), राजेश कुमार सिन्हा (पूर्णिया), अजीत कुमार शुक्ला (अधिवक्ता, पटना हाई कोर्ट)।

 टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन बनाए जाने पर  संजय सिंह ने कहा है कि बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी जी के नेतृत्व में प्रबंध समिति ने  मुझपर जो आस्था और विश्वास जताया है  उस कसौटी पर मैं शत् प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करुँगा। बिहार बीपीएल के चेयरमैन सोना सिंह, संयोजक ओम प्रकाश तिवारी, जहानाबाद के सचिव विनोद सिंह, भोजपुर के डीसीए के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय , अरवल के सचिव योशिता पटवर्धन अन्य सहित बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने पूरी टूर्नामेंट कमिटी  को बधाई और शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights