Thursday, June 11, 2026
Home Slider आईपीएल के दौरान कोविड-19 जांच का जिम्मा वीपीएस हेल्थकेयर

आईपीएल के दौरान कोविड-19 जांच का जिम्मा वीपीएस हेल्थकेयर

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई।  भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीपीएस हेल्थकेयर को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान कोविड-19 जांच के लिये आधिकारिक परीक्षण एजेंसी नियुक्त किया है। करीब तीन महीनों में 20 हजार से ज्यादा कोविड-19 परीक्षण किये जायेंगे।

कंपनी द्वारा भेजी गयी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन 20 हजार परीक्षण में,  सभी खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ, बीसीसीआई अधिकारी और आईपीएल से जुड़े हितधारक शामिल होंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया, हम टूर्नामेंट के आयोजन के लिये जरूरी चिकित्सा की अन्य सेवायें मुहैया कराने के लिये भी बीसीसीआई से बातचीत कर रहे हैं।  टीमों के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों का ‘बायो-बबल’ में प्रवेश करने पर पहले, तीसरे और छठे दिन परीक्षण किया जा रहा है। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और अन्य का प्रत्येक पांचवें दिन कोविड-19 परीक्षण किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.