Monday, March 2, 2026
Home Slider वसीम अकरम में फवाद आलम को टीम में शा मिल करने के लिए की बैटिंग

वसीम अकरम में फवाद आलम को टीम में शा मिल करने के लिए की बैटिंग

by Khel Dhaba
0 comment

साउथैम्पटन। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि मध्य क्रम के बल्लेबाज फवाद आलम को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम में जगह मिलनी चाहिए।। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रोमांचक जीत हासिल कर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

अकरम ने समा टीवी से बात करते हुए कहा, अगले मैच में आपको स्पिन की मददगार विकेट नहीं मिलेगी। आप एक स्पिनर के साथ खेल सकते हो और एक अतिरिक्त बल्लेबाज टीम में शामिल कर सकते हो। उन्होंने कहा, आपको मध्य क्रम के बल्लेबाज की जरूरत है और फवाद आलम वो हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, इसलिए टीम बाएं-दाएं के संयोजन को बनाए रख सकती है।

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, प्रथम श्रेमी क्रिकेट में उनका औसत 56 का है। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने शतक जमाया था। इसलिए आपको उन्हें मौका देना चाहिए। इसलिए अगर मैं कप्तान होता तो, मैं उन्हें मध्य क्रम में शामिल करता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights