Sunday, April 26, 2026
Home Slider राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये चयन समिति में सहवाग और सरदार सिंह

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये चयन समिति में सहवाग और सरदार सिंह

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक साल 29 अगस्त को होने वाले खेल पुरस्कारों के लिए चयन समिति का गठन कर दिया गया है। खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के लिये शुक्रवार को चयन समिति की घोषणा की जिसमें पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को शामिल किया गया है। यह समिति राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी के विजेताओं का चयन करेगी । मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश मुकुंदम शर्मा समिति के अध्यक्ष होंगे।

ये होंगे समिति के सदस्य
वीरेंद्र सहवाग (क्रिकेट)
सरदार सिंह (हॉकी)
मोनालिसा बरूआ मेहता (टेबल टेनिस)
दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स)
वेंकटेशन देवराजन (मुक्केबाजी)
मनीष बटाविया (मशहूर खेल कमेंटेटर)
आलोक सिन्हा (खेल पत्रकार)
नीरू भाटिया (खेल पत्रकार)
ये भी होंगे खेल मंत्रालय की ओर से इस कमेटी में
संदीप प्रधान (भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक)
एल एस सिंह (खेल विभाग के संयुक्त सचिव)
राजेश राजागोपालन (टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) योजना के सीईओ)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights