Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला क्रिकेट संघ ने वितरित किया खाना

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ ने वितरित किया खाना

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की तरफ से कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों के लिए जिला के विभिन्न जगहों तथा गावों में बने शिविर में रह रहे दिहाड़ी मजदूरों, भिखारी, बेसहारा लोगों को खाने का प्लेट वितरण किया गया साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि कोरोना से बचने के लिए नियमित रूप से साबून से हाथ धोए।

संघ के उपाध्यक्ष संतोष झा ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ हर संभव मदद करेगी। संघ के पदाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि आगे कच्चा सामान दिहाड़ी मजदूरों की दिया जाएगा जिसमें चावल,आलू प्रमुख चीजें शामिल होगी। संघ के संयोजक विकास कुमार सिंह ने बताया कि संघ इस विपदा में असहाय, गरीबों तथा भिखारियों के मदद के लिए तत्पर रहेगा तथा आगे भी सेवा जारी रहेगा। इस दौरान अध्यक्ष रमण सिंह, कोषाध्यक्ष भूषण जी सहित मुराद खान, प्रभात कुमार मिंटू,अमरेंद्र सिंह, ध्रुव,राजा,नीरज,आलोक तिवारी,राकेश सिंह(सचिव),दिलीप झा,विजय,मनीष,गोपाल सिंह,राज कुमार,शम्भू,पप्पू मंडल आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.