Friday, June 12, 2026
Home Slider फीफा से प्रतिबंधित अधिकारी पहुंचे खेल पंचाट

फीफा से प्रतिबंधित अधिकारी पहुंचे खेल पंचाट

by Khel Dhaba
0 comment

जेनेवा। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था से भ्रष्टाचार सहित कई अन्य आरोपों में आजीवन प्रतिबंध झेल रहे फुटबॉल अधिकारियों ने इसके खिलाफ खेल पंचाट (सीएएस) में अपील की है।
फीफा ने कहा कि उसकी आचार समिति के पूर्व सदस्य एरियल अल्वाराडो ने उनके फैसले को खेल पंचाट में चुनौती दी है। अल्वाराडो उन 29 अधिकारियों में शामिल हैं जिन पर फीफा ने पिछले पांच वर्षों में आजीवन प्रतिबंध लगाया है।
खेल पंचाट में उनकी अपील पर सुनवाई शुरू हो गयी है। इसके बाद कई अन्य अधिकारियों की अपील पर भी सुनवाई होगी। इनमें ब्राजील फुटबाल के पूर्व प्रमुख रिकार्डो टीक्सिरा भी शामिल हैं।
खेल पंचाट के जज इनमें से पहला फैसला इस साल के आखिर में सुना सकते हैं। इन मामलों पर सुनवाई 2021 तक चलते रहने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.