Monday, June 15, 2026
Home Slider क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कार्यक्रम घोषित किया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कार्यक्रम घोषित किया

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अटकलों का दौर खत्म करते हुए गुरूवार को पुष्टि की कि भारतीय टीम चार टेस्ट, वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला के लिये इस साल अक्टूबर में उसके देश का दौरा करेगी। सीए ने अपना गर्मियों का कार्यक्रम घोषित किया जो नौ अगस्त से जिंबाब्वे के दौरे के साथ शुरू होगा।


भारत टी20 श्रृंखला के लिये ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा जिसकी शुरूआत 11 अक्टूबर को ब्रिसबेन से होगी जिसके बाद 14 और 17 अक्टूबर को मैच खेले जायेंगे। विराट कोहली की टीम फिर चार टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिये वहां जायेगी जिसकी शुरूआत तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में होगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जायेगी।


सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रोबट्र्स ने बयान में कहा, हम जानते हैं कि हमारे नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियां आज जारी किये गये अंतिम कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव दिखा सकती है लेकिन हम इस गर्मियों के सत्र में जहां तक संभव हो, उतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हासिल करने के लिये सबकुछ करेंगे। उन्होंने कहा, अगर जरूरी होगा तो हम कार्यक्रम में बदलाव की सूचना देंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.