Wednesday, June 10, 2026
Home Slider BCCI ने चुकाई क्रिकेटरों की बकाया राशि, कहा- मुश्किल समय में नहीं होने देंगे किसी को परेशान

BCCI ने चुकाई क्रिकेटरों की बकाया राशि, कहा- मुश्किल समय में नहीं होने देंगे किसी को परेशान

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी कॉन्ट्रैक्टेड क्रिकेटरों के त्रैमासिक बकाया (क्वॉटर्ली ड्यूज) क्लीयर कर दिए हैं। बीसीसीआई ने साफ किया कि वो नहीं चाहता कि कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) का असर क्रिकेटरों की कमाई पर पड़े। इस महामारी के चलते दुनिया के तमाम स्पोट्र्स इवेंट्स या तो रद्द या फिर स्थगित हो गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी स्थगित हुआ है, जिसका नुकसान बीसीसीआई को झेलना पड़ सकता है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘मार्च 24 तारीख को लॉकडाउन घोषित होने के बावजूद बोर्ड किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले सभी क्रिकेटरों को तीन महीने की सैलरी दे दी गई है। इस बीच खेले गए सभी मैचों की बकाया राशि भी क्रिकेटरों को दे दी गई है।’

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर खुलकर बोल चुके हैं कि वो सैलरी में कटौती के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा को स्थगित कर दिया। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसी मुश्किल परिस्थिति में बोर्ड की फिनैंशियल स्टेबिलिटी का टेस्ट है, बाकी सभी क्रिकेट बोर्ड अपने डोमेस्टिक क्रिकेटरों को भी सैलरी देने के लिए भी जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हर तरफ सैलरी में कटौती की बात चल रही है लेकिन मुझे लगता है कि बीसीसीआई अपने क्रिकेटरों का अच्छे से ध्यान रख सकता है। ना हमारे इंटरनेशनल और ना ही हमारे डोमेस्टिक क्रिकेटरों को परेशानी उठानी पड़ेगी।’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.