Friday, June 12, 2026
Home Slider न्यूजीलैंड की वनडे क्रिकेट टीम घोषित, नये गेंदबाजों को मौका

न्यूजीलैंड की वनडे क्रिकेट टीम घोषित, नये गेंदबाजों को मौका

by Khel Dhaba
0 comment

वेलिंगटन। टी-20 सीरीज गंवा चुकी न्यूजीलैंड टीम को मुख्य तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के काराण भारत के खिलाफ हैमिल्टन में पांच फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए नए गेंदबाजों को चुनने को बाध्य होना पड़ा।

श्रृंखला के दौरान काइल जेमीसन को पदार्पण का मौका मिल सकता है जबकि स्काट कुगेलिन और हामिश बेनेट ने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है। चोट के कारण ट्रेंट बोल्ट, लाकी फग्र्युसन और मैट हेनरी जैसे गेंदबाज श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

टीम को अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी से काफी उम्मीदें होंगी जबकि कोलिन डि ग्रैंडहोम को अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बाहर किए जाने के बाद वनडे टीम में जगह मिली है। जिमी नीशाम और मिशेल सेंटनर आलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।
इस बीच ईश सोढ़ी को सिर्फ पहले एकदिवसीय मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच सात फरवरी से क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए उन्हें रिलीज किया जाएगा।

एक दिवसीय टीम इस प्रकार है : केन विलियमसन (कप्तान), हामिश बेनेट, टाम ब्लंडेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, काइल जेमीसन, स्काट कुगेलिन, टाम लैथम, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी (पहले वनडे के लिए), टिम साउथी और रोस टेलर।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.