Friday, June 12, 2026
Home Slider एथलेटिक्स : नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

एथलेटिक्स : नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

by Khel Dhaba
0 comment

पोटचेफ्स्ट्रूम। भारत के स्टार चक्का फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कोहनी की चोट से उबरने के बाद प्रभावी वापसी करते हुए एसीएनई लीग में 87.86 मीटर का थ्रो फेंककर टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया।

बाईस वर्ष के चोपड़ा 2019 में चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर रहे थे। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में 85 मीटर का ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क हासिल किया।

उन्होंने शुरूआत 81.76 मीटर से की और हर थ्रो के साथ बेहतर स्कोर करते गए। उनका दूसरा प्रयास 82 मीटर और तीसरा 82.57 मीटर का था।

नीरज ने ट्वीट किया, प्रतिस्पर्धा में लौटकर अच्छा लग रहा है। सभी को उनकी शुभकामनाओं और सहयोग के लिये धन्यवाद।
भारत के रोहित यादव 77.61 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरे स्थान पर रहे। बाकी तीन प्रतियोगी 70 मीटर के पार भी नहीं जा सके।
नीरज पिछले साल आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप, डायमंड लीग और एशियाई चैम्पियनशिप से चोट के कारण बाहर रहे थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.