Thursday, June 11, 2026
Home Slider भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मैच कल

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मैच कल

by Khel Dhaba
0 comment

आकलैंड। टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम मानी जा रही पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में शुक्रवार को आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया का सामना खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित न्यूजीलैंड टीम से होगा।

इस व्यस्त सत्र में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी सरजमीं पर आखिरी वनडे के पांच दिन के भीतर यहां टी20 मैच खेल रही है।

विराट कोहली की कप्तानी में टीम मंगलवार को आकलैंड पहुंची और बुधवार को आराम किया। टीम ने गुरूवार को अभ्यास किया।
दूसरी ओर व्यस्तता के कारण टीम प्रबंधन चयन में निरंतरता लाने में कामयाब रहा है चूंकि विश्व कप से पहले उसे सर्वश्रेष्ठ संयोजन तलाशना है। टी20 विश्व कप इस साल अक्तूबर में आस्ट्रेलिया में होगा ।

शिखर धवन, हार्दिक पंड्या, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार की चोटों के बावजूद वैकल्पिक खिलाड़ियों ने अपनी उपयोगिता साबित करके टीम को कमी नहीं खलने दी है।

धवन के विकल्प के तौर पर केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद धवन के लौटने पर उनके साथ अच्छी सलामी जोड़ी बनाई जब रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। इस बार भी धवन की गैर मौजूदगी में रोहित और राहुल पारी की शुरूआत करेंग ।

कप्तान कोहली ने संकेत दिया है कि बल्लेबाज विकेटकीपर के तौर पर राहुल की दोहरी भूमिका से टीम को अधिक विकल्प मिले हैं।
टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर ।
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान) , मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, स्काट कजेलेजिन, कोलिन मुनरो, कोलिन डे ग्रांडहोमे, टाम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनेर, टिम सीफर्ट , हामिश बेनेट, ईश सोढी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.