Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर: अखलासपुर ने रामगढ़ को दी 6 विकेट से मात

कैमूर: अखलासपुर ने रामगढ़ को दी 6 विकेट से मात

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कैमू जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही कैमूर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में अखलासपुर सीसी ने जूनियर रॉयल सीसी, रामगढ़ को छह विकेट से पराजित किया।

टॉस जीत कर आरसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.4 ओवरों में 124 रन ही बना पाई। अनुराग ने 33 रन, गुड्डु और तौफिक ने 15-15 रन बनाये। प्रिंस ने 4 ,रवि शर्मा व रवि गुप्ता ने 2-2 विकेट लिये।

जवाब में एसीसी ने प्रिंस के 49, कृष्णा पटेल ने नाबाद 27 रन की बदौलत 12.5 गेंद में ही 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। तौफिक ने 2 और रोहित व आशिक ने 1-1 विकेट हासिल किया। प्रिंस को हरफनमौल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी जी बी कॉलेज के शारीरिक शिक्षक इंद्रसेन सिंह ने प्रदान किया। मैच में अंपायर अभय कुमार व संजय यादव (मोहनियां) और स्कोरर अभिजीत पांडेय रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights