Wednesday, June 10, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य प्रियंका, जतिन, अस्मी ने खेलो इंडिया युवा खेलों में स्वर्ण जीते

प्रियंका, जतिन, अस्मी ने खेलो इंडिया युवा खेलों में स्वर्ण जीते

by Khel Dhaba
0 comment

गुवाहाटी। महाराष्ट्र की जिमनास्ट अस्मी अंकुश बडाडे और उत्तर प्रदेश के जतिन कुमार कनोजिया ने शनिवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपने व्यक्तिगत पदकों की संख्या तीन कर ली।

शुरूआती दिन शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रियंका दासगुप्ता हालांकि एक और स्वर्ण पदक जीतकर सबसे आगे चल रही हैं, उनके पदकों की संख्या चार हो गयी है। एथलेटिक्स स्पर्धायें शनिवार से शुरू हुई और तुरंत ही सुर्खियों में छा गयी क्योंकि पहले ही दिन चार मीट रिकार्ड टूट गये। मध्यप्रदेश के अर्जुन वासकेल ने लड़कों की अंडर-17 3000 मीटर रेस जीती जबकि विवेक कुमार ने लड़कों की अंडर-17 भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

उत्तराखंड की अंकिता ने बालिका अंडर-21 5000 मीटर स्पर्धा में नया मीट रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.