Saturday, June 6, 2026
Home Slider पोंटिंग ने बनाई दशक की ऑल स्टार टेस्ट टीम, कोहली को कमान

पोंटिंग ने बनाई दशक की ऑल स्टार टेस्ट टीम, कोहली को कमान

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने दशक की ऑल स्टार टेस्ट टीम का कप्तान चुना। उनकी इस टीम में इंग्लैंड के चार खिलाड़ी शामिल हैं।

पोंटिंग की पिछले दस साल के प्रदर्शन पर आधार पर तैयार की गयी टीम में कोहली के अलावा कोई अन्य भारतीय शामिल नहीं है। कोहली अभी आईसीसी टेस्ट और वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।

इसके अलावा इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स, सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक तथा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड और जेम्स एंडरसन शामिल हैं। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में उन्होंने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर तथा स्पिनर नाथन लियोन को अपनी टीम में रखा है।

पोंटिंग ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, हर कोई दशक की अपनी टीम चुन रहा है तो मैंने सोचा कि मुझे भी इस खेल में शामिल होना चाहिए।


उन्होंने आगे लिखा, पिछले दशक की मेरी टेस्ट टीम इस तरह से है डेविड वार्नर, एलिस्टेयर कुक, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली (कप्तान), कुमार संगकारा (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, डेल स्टेन, नाथन लियोन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.