Sunday, June 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट जमुई क्रिकेट लीग में शांति देवी सीसीए चार विकेट से जीता

जमुई क्रिकेट लीग में शांति देवी सीसीए चार विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

जमुई। जमुई जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेल गए ग्रुप सी के मुकाबले में शांति देवी क्रिकेट कोचिंग एकेडमी ने एआरआर क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित किया।

टॉस एआरआर ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। उसकी पूरी टीम 16.1 ओवर में 90 रन बनाकर आल आउट हो गई। अभिषेक ने 12 रन और अजय ने 7 रन बनाए। रंजन ने 25 रन देकर 5 विकेट व विशाल ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी शांति देवी सीसीए को भी नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे लेकिन आखिरकार उसने 4 विकेट शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। प्रिंस राजपूत ने 35 रन व जॉन ने 18 रन बनाएं। पंकज ने 29 रन देकर 3 विकेट व उज्जवल ने 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.