71
अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
पटना। आगामी 29 दिसंबर को बिहार क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता पटना में आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कंपलेक्स कंकड़बाग में संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता में सभी जिलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। संघ के सचिव लियाकत खान ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड एवं म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आना है। इस प्रतियोगिता के आधार पर 54वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री लिए बिहार टीम का चयन किया जाएगा।