Friday, February 20, 2026
Home Slider धर्मेंद्र कुमार बने दक्षिण एशियाई शतरंज परिषद के डिप्टी प्रेसिडेंट

धर्मेंद्र कुमार बने दक्षिण एशियाई शतरंज परिषद के डिप्टी प्रेसिडेंट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। शुक्रवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए दक्षिण एशियाई शतरंज परिषद के प्रथम अधिवेशन में परिषद के कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस परिषद में भारत,पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान,अफगानिस्तान और नेपाल समेत कुल आठ सदस्य देश हैं।

आज हुये इस अधिवेशन की अध्यक्षता विश्व शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष और ग्रैंडमास्टर नाइजल शॉर्ट ने की। इस अवसर पर फिडे प्रेसिडेंट के सलाहकार बेरिक बलगाबेव समेत सभी सदस्य देशों के अध्यक्ष/महासचिव उपस्थित थे। अधिवेशन में गठित कार्यकारिणी परिषद में भारत से अंतर्राष्ट्रीय ऑर्बिटर और बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार को डिप्टी प्रेसिडेंट के रूप में निर्वाचित किया गया। बांग्लादेश शतरंज संघ के अध्यक्ष और पुलिस महानिदेशक बेनजीर अहमद को प्रेसिडेंट, श्रीलंका शतरंज संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण विजेसूर्या को महासचिव, भूटान के शतरंज संघ अध्यक्ष लेकी दोरजी को कोषाध्यक्ष और नेपाल शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राम थापा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।

परिषद विश्व शतरंज महासंघ की ओर दक्षिण एशियाई देशों में शतरंज के विकास एवं अन्य गतिविधियों को संचालित करने में अपना सहयोग देगी।

धर्मेंद्र कुमार को डिप्टी प्रेसिडेंट बनाये जाने पर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भरत सिंह चौहान,अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, चेयरमैन गणवंत मल्लिक,उपाध्यक्ष अजित नयन, मनीष कुमार,राकेश शर्मा, राजेन्द्र कुमार,संयुक्त सचिव विपल सुभाषी, नन्दकिशोर, शिवप्रिय भारद्वाज, हिमांशु कुमार समेत सभी पदाधिकारियों एवं शतरंज प्रेमियों ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights