Wednesday, June 17, 2026
Home Latest मेलबर्न में टी20 विश्व कप की ट्रॉफियों का अनावरण करेंगी करीना

मेलबर्न में टी20 विश्व कप की ट्रॉफियों का अनावरण करेंगी करीना

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। भारतीय अभिनेत्री करीना कपूर खान मेलबर्न में पुरुष और महिला टी20 विश्व कप की ट्रॉफियों का अनावरण करेंगी।

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2020 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में अगले साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक किया जाएगा। महिला टी20 विश्व कप भी 2020 में 21 फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाएगा।
करीना ने बयान में कहा, इस प्रतिष्ठित शाम का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं उन सभी महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहती हूं जो अपने सपनों को साकार करने के लिए अपने देश के लिए खेल रही हैं। वे सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा, मेरे दिवंगत ससुर भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलने वाले महानतम क्रिकेटरों में से एक थे और ट्राफी का अनावरण करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.