Friday, June 12, 2026
Home Slider युवाओं को खेल से जोड़ने हेतू वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन ने नये अध्यक्षों का किया मनोयन

युवाओं को खेल से जोड़ने हेतू वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन ने नये अध्यक्षों का किया मनोयन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्वतंत्रता सग्राम के अमर सेनानी वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह को अविस्मरनीय बनाने हेतू 2020 के एक फरवरी से 23 अप्रैल तक पूरे राज्य में वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन कबड्डी, फुटबॉल, वालीबॉल, बास्केटबॉल और बाक्सिंग की प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।

यह जानकारी वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन के महासचिव कुमार विजय ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य के 38 जिलों में आयोजन कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी जिला में पंचायत स्तर से आयोजन कराने की जिम्मेवारी मनोनित जिला अध्यक्षों को सौंपी गई है। श्री विजय ने कहा कि खेल्रूद समाज को जोड़ने में सशक्त माध्यम है। आज की युवा पीढ़ी खेल मैदान से दूर हो गई है। हमारी भविष्य की पीढ़ी मोबाइल व इंटरनेट के मकड़जाल में फंस गई है। श्री विजय ने कहा कि कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और बाक्सिंग के राज्य संघ से तकनीकी सहयोग लेकर आयोजन होगा।

श्री विजय ने कहा कि 23 अप्रैल 2020 को पटना में राज्यस्तरीय विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया जायेगा। पटना में सभी पांच खेलों की राज्य प्रतियोगिता आयोजित होगी।

श्री विजय के अनुसार वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न जिला के नए अध्यक्षों को मनोनित किया गया है। नव मनोनित अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं-बक्सर-अभिषेक कुमार सिंह, भोजपुर-पवन कुमार सिंह, नालंदा-राणा रंजीत सिंह,सीवान-मनोरंजन कुमार सिंह, गोपालगंज-मृत्युंजय तिवारी, गया-संजय कुमार सिंह, नवादा-गोपाल बोहरा, जहानाबाद-गोपाल सिंह,सीतामढ़ी-पंकज कुमार सिंह, शिवहर-अनिल सिंह, पूर्वी चंपारण-दीपक सिंह कश्यप, पश्चिम चंपारण-आलोक सिंह, कटिहार-राजीव कुमार सिंह, वैशाली-संजय कुमार सिंह के अलावा बाढ़ को जिला मानते हुए यहां का अध्यक्ष राणा उदय सिंह, मधुबनी-विपिन चौहान, सारण-रामाकांत सिंह, पटना-डॉ अवधेश कुमार सिंह, जमुई-पंकज कुमार सिंह, सहरसा-मनोरंज सिंह हैं। शेष जिलाध्यक्षों का मनोनयन बाद में किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.