Wednesday, June 17, 2026
Home Latest भारत से भिड़ने से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, जानें क्या

भारत से भिड़ने से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, जानें क्या

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। बांग्लादेश के ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन पीठ की चोट के कारण भारत के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीसी) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। बीसीबी ने एक बयान में कहा, पीठ में लगी चोट के कारण सैफुद्दीन को भारत दौरे से आराम दिया गया है ताकि वह आगे के लिए मजबूती से वापसी कर सकें।

बांग्लादेश को भारत दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच तीन नवंबर को दिल्ली में, दूसरा सात नवंबर को राजकोट में और तीसरा मैच 10 नवंबर को नागपुर में खेलना है। दोनों टीमें इसके बाद 14 से 18 नवंबर तक इंदौर में पहला टेस्ट मैच और 22 से 26 नवंबर तक कोलकाता में दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.