Thursday, June 18, 2026
Home Latest यूरो 2020 कप फुटबॉल : पोलैंड व रूस ने किया क्वालिफाई

यूरो 2020 कप फुटबॉल : पोलैंड व रूस ने किया क्वालिफाई

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। पोलैंड और रूस ने उत्तरी मकदूनिया और साइप्रस को हरा कर यूरो-2020 फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई कर लिया जबकि जर्मनी और नीदरलैंड इसके करीब पहुंच गए हैं।

रूस ने 10 खिलाड़ियों तक सिमटे साइप्रस को 5-0 से हराया जबकि पोलैंड ने उत्तरी मकदूनिया को 2-. 0 से मात दी। रूस को ग्रुप आई से क्वालीफाई करने के लिये सिर्फ निकोशिया के खिलाफ हार को टालना था। इस ग्रुप से बेल्जियम पहले ही क्वालीफाई कर चुका है जिसने कजाखस्तान को 2-0 से मात दी।

यूरो चैम्पियनशिप फाइनल अगले साल 12 जून से शुरू होगी और 12 अलग-अलग स्थानों पर खेली जायेगी। जर्मनी ग्रुप सी में शीर्ष पर है जिसने बेलारूस को 2-1 से हराया। नीदरलैंड ने उत्तरी आयरलैंड को 3-1 से मात दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.