Monday, May 25, 2026
Home Latest यूरो कप फुटबॉल 2020 का टिकट इटली ने पाया

यूरो कप फुटबॉल 2020 का टिकट इटली ने पाया

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। यूनान को 2-0 से हरा कर इटली यूरो 2020 फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने दूसरी टीम बन गई जबकि तीन बार की चैंपियन स्पेन एक कदम पीछे है। स्पेन ने 94वें मिनट में किये गए बराबरी के गोल से नार्वे से 1-1 से ड्रॉ खेला।
[URIS id=42542]
विश्व कप 2018 में क्वालीफाई करने से चूकी इटली के लिए चेल्सी के मिडफील्डर जोर्गिन्हो ने दूसरे हाफ में पेनाल्टी कार्नर पर गोल दागा जबकि दूसरा गोल 78वें मिनट में फेडरिको बर्नाडेस्ची ने गोल किया। इससे पहले बेल्जियम यूरो कप के लिये क्वालीफाई कर चुका है।
स्वीडन ने माल्टा को 4-0 से हराया और वह स्पेन के बाद दूसरे स्थान पर है। रोमानिया ने फारो आईलैंड को 3-0 से हराया और वह तीसरे स्थान पर है।
[URIS id=42536]
ग्रुप डी में डेनमार्क ने स्विटजरलैंड को 1-0 से मात दी। आयरलैंड ने जार्जिया से गोलरहित ड्रॉ खेला। बोस्निया हर्जेगोविना ने फिनलैंड को 4-1 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights