Thursday, June 11, 2026
Home बिहारअन्य अशोक सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

अशोक सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कल से शुरू होने वाली अशोक सिंह मेमोरियल वालीबॉल प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को दी जानेवाली ट्रॉफी का अनावरण सीनियर एसपी श्रीमती गरीमा मल्लिक (आईपीएस) के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिटी एसपी जितेन्द्र कुमार (आईपीएस), सिटी एसपी (वेस्ट) अभिनव कुमार, सिटी एसपी (मध्य) विनय तिवारी, एएसपी दानापुर अशोक मिश्रा, एएसपी कंकरबाग किरण कुमार, डीएसपी फुलवारी संजय पाण्डेय, डीएसपी पुलिस लाइन आशीष कुमार सिंह एवं जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

उक्त अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदया ने बताया कि सभी टीमों में एक पटना पुलिस की टीम भी होगी जिसमें वरीय पुलिस पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में वालीबॉल प्रशिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, अरूण कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार, आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.