Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट : बिहार दोनों वर्गों के क्वार्टरफाइनल में

राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट : बिहार दोनों वर्गों के क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार ने जोधपुर (राजस्थान) में चल रही 7वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के पुरुष व महिला दोनों वर्गों के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सोमवार को खेले गए महिला वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मैच में बिहार ने शेष राजस्थान को 66 रनों के भारी अंतर से पराजित किया। टॉस जीतकर बिहार की कप्तान अश्मिता महरौर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बिहार ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें अमृता ने दो छक्कों व चार चौकों की मदद से 18 गेंद में 32 रन, प्रगति ने 18 रन, प्रीति ने 20 रन व प्रिया ने 10 रनों का योगदान किया।

जवाबी पारी खेलने उतरी शेष राजस्थान ने 11 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 59 रनों पर ढेर हो गयी। बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रगति ने 3 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किये। जबकि प्रीति गौतमी, आन्या ने दो-दो विकेट एवं दिव्या व प्रीति ने एक-एक विकेट प्राप्त किये। पुरूष वर्ग की टीम भी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.