Saturday, May 17, 2025
Home बिहार स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में नेहा सिंह शीर्ष पर

स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में नेहा सिंह शीर्ष पर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में युवा आवास पटना में चल रही स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में चौथे चक्र की समाप्ति के बाद शीर्ष वरियता प्राप्त नेहा सिंह चार अंको के साथ अकेले शीर्ष पर चल रही हैं।

साढ़े तीन अंको के साथ मिन्की सिन्हा, मरियम फ़ातिमा एवं पम्मी रानी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

चौथे चक्र में प्रथम बोर्ड पर खेल रही शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नेहा सिंह ने दूसरी वरीयता प्राप्त बंगाल की पल्लबी रॉय को सफेद मोहरों से खेलते हुए मात्र 18 चालों में मात दे दी। 14वें चाल में पल्लबी को नेहा का प्यादा मारना महंगा पड़ा और इसकी कीमत उन्हें 16वें चाल में अपनी मंत्री गंवाकर चुकानी पड़ी।

दूसरे बोर्ड पर खेल रही गरिमा गौरव को राज्य की सबजूनियर बाजीगर मरियम फ़ातिमा के हांथो अपनी बाजी गंवानी आदि। काले मोहरों से खेल रही मरियम ने गरिमा के खिलाफ फ्रेंच सुरक्षा पद्धति से खेल की शुरुआत की और 22 वें चाल में घोड़े से राजा और मंत्री दोनो को घेरे में ले लिया। अपने मंत्री को खोता देख गरिमा ने बाजी छोड़ दी।

तीन नम्बर बोर्ड पर खेल रही राज्य महिला की पूर्व चैंपियन मिन्की सिन्हा ने अंकिता कुमारी को 58 चालों की मैराथन खेल में पराजित किया ।
चौथे बोर्ड पर पम्मी रानी और रश्मि प्रिया के बीच गुइको पियानो पद्धति से खेली गई 60 चालों की मैराथन बाजी अंतत: ड्रा रही।

पांचवे बोर्ड पर खेल रही वर्तमान महिला राज्य चैम्पियन प्रेरणा कुमारी ने अमीषा अरुंजय कुमार को क्वीन पॉन ओपनिंग के खेल में पराजित किया। 47 चालों की इस लम्बी अंत खेल में सिर्फ प्यादे ही बचे थे। प्रेरणा के प्यादे को मंत्री बनता देख अमीषा ने अपनी हार स्वीकार कर ली।

कल प्रतियोगिता का पांचवा चक्र सुबह दस बजे से खेला जाएगा।
सोमवार के कुछ मुख्य परिणाम इस तरह रहे:
1 नेहा सिंह 4 ने पल्लबी राय 3 को
2 गरिमा गौरव 3 को मरीयम फ़ातिमा 3.5 ने
3 मिन्की सिन्हा 3.5 ने अंकिता 2.5 को
4 कुमारी प्रेरणा 3.5 ने अमीषा 2.5 को
5 कविता 3 ने संज्ञा पलक 2 को
6 कुमारी सृष्टि 3 ने भूमि गिरी 2 को
7 परी सिन्हा 2 को अदीबा उल्लाह 3 ने
8 कुमारी प्रीति 3 ने कुमारी ज़िया 2 को
9 जागृति कुमारी 2 को नुपर आनंद 3 ने पराजित किया
जबकि पम्मी रानी और रश्मि प्रिया की बाजी ड्रा रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights