Sunday, May 31, 2026
Home Latest टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ और कोहली के बीच का फासला बढ़ा

टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ और कोहली के बीच का फासला बढ़ा

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज की सूची में ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच का फासला बढ़ गया है। मैनचेस्टर में समाप्त चौथे एशेज टेस्ट मैच में 211 और 82 रनों की पारी खेलने वाले स्मिथ के कुल 937 अंक हो गए हैं। वह नंबर-1 पोजीशन पर मजबूती से विराजमान हैं। स्मिथ और कोहली के बीच का फासला, जो कि पिछले सप्ताह सिर्फ एक अंक का था, अब बढ़कर 34 अंकों का हो गया है।

इस बीच, पैट कमिंस ने मैनचेस्टर टेस्ट में सात विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में नंबर-1 पोजीशन पर खुद को मजबूती से विराजमान रखा है। कमिंस के खाते में 914 अंक हो गए हैं, जो कि 2001 में ग्लैन मैक्ग्रा द्वारा जुटाए गए अंकों के बराबर है।

कमिंस पहले स्थान पर हैं और उनसे 63 अंक नीचे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कगीसो रबाडा हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह तीसरे क्रम पर हैं। 12वें से 10वेंक्रम पर पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोस हेजलवुड इस साल पहली बार टॉप-10 में प्रवेश करने में सफल रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.