Thursday, June 18, 2026
Home Latest फुटबॉल : बीकेएसपी ने जीता सुब्रतो कप के अंडर-17 वर्ग का खिताब

फुटबॉल : बीकेएसपी ने जीता सुब्रतो कप के अंडर-17 वर्ग का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रोथास्थिान (बीकेएसपी) ने शुक्रवार को मणिपुर के नीलमणि इंग्लिश स्कूल को 4-0 से मात देते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है।

बीकेएसपी ने अपना पहला गोल 19वें मिनट में किया। अकिमा अख्तर ने उसके लिए यह गोल किया। बीकेएसपी ने 10 मिनट बाद अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। इस बार गोलशीट पर शिरिना अख्तर का नाम आया। पहले हाफ का अंत बीकेएसपी ने 2-0 की बढ़त के साथ किया।

दूसरे हाफ में नीलमणि स्कूल ने गोल करने के काफी प्रयास किए। बीकेएसपी के डिफेंस ने इस बीच कुछ अच्छे बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया। 55वें मिनट में सपना रानी ने बाएं छोर से बेहतरीन किक मार गेंद को नेट में डाल बीकेएसपी के लिए एक और गोल कर दिया।

58वें मिनट में अकिमा ने अपना दूसरा गोल किया। नीलमणि स्कूल ने अंत तक कोशिशें तो काफी कीं लेकिन वह गोल करने से ही महरूम रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.