Monday, May 25, 2026
Home Latest पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने दिया विवादित बयान, कहा-बल्ले से छक्के मार सकता हूं, तलवार से इंसान

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने दिया विवादित बयान, कहा-बल्ले से छक्के मार सकता हूं, तलवार से इंसान

by Khel Dhaba
0 comment

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा है कि बल्ले से छक्के मार सकता हूं और तलवार से इंसान। यह बयान उन्होंने जम्मू-कश्मीर आर्टिकल 370 हटने पर दिया है। इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई है और वो विवादित बयान देते दिख रहे हैं।

जावेद मियांदाद ने विवादित बयान देते हुए कहा, कश्मीरी भाइयों फिक्र मत करो हम आपके साथ हैं। मेरे पास बल्ला भी है, पहले छक्का मारा था, अब ये तलवार भी है। बल्ला भी तेज था अब तलवार भी तेज है। जब मैं बल्ले से छक्का मार सकता हूं तो इस तलवार से इंसान क्यों नहीं मार सकता।

ऐसा पहली बार नहीं है कि जावेद मियांदाद ने कश्मीर मुद्दे पर ऐसे बयान दिए हों, इससे पहले वो हिंदुस्तान को परमाणु बम की धौंस भी दिखा चुके हैं। जावेद मियांदाद ने कहा था, ‘मैं पहले भी कह चुका हूं भारत एक डरपोक देश है। अभी तक इन्होंने किया क्या है? परमाणु बम हमने ऐसे ही नहीं रखा है, हमने चलाने के लिए रखा हुआ है। हमें मौका चाहिए और हम साफ कर देंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights