Monday, May 25, 2026
Home Latest पाकिस्तान में श्रीलंका केवल वनडे व टी-20 सीरीज खेलेगा

पाकिस्तान में श्रीलंका केवल वनडे व टी-20 सीरीज खेलेगा

by Khel Dhaba
0 comment

कोलंबो। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket team) अगले महीने से वनडे व टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान (Pakistan) के दौरे पर जाएगी पर उसने टेस्ट मैच खेलने से इंकार कर दिया है। श्रीलंका पाकिस्तान में 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबला खेलेगा।

श्रीलंका के खेल मंत्री हारिन फर्नांडो (Harin Fernando) ने गुरुवार को बताया था कि उनकी टीम सीमित ओवर की सीरीज खेलने को तैयार है, लेकिन दो टेस्ट मैच खेलने के लिए टीम को पाकिस्तान भेजने की पोजीशन में नहीं हैं। खेल मंत्री ने दौरे की तारीखों का ऐलान नहीं किया था लेकिन उन्होंने बताया था कि यह मुकाबले इस साल के आखिर में खेले जाएंगे।

सुरक्षा कारणों का जिक्र करते हुए फर्नांडो ने बताया कि दो टेस्ट मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जा सकते हैं जहां पर पाकिस्तान ने 2009 के बाद से अपनी कई घरेलू सीरीज खेली हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights