Monday, May 25, 2026
Home Slider पीकेएल-7 : रोमांचक मैच में बंगाल ने गुजरात को दी मात

पीकेएल-7 : रोमांचक मैच में बंगाल ने गुजरात को दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

अहमदाबाद। अंतिम मिनटों में किए गए शानदार प्रदर्शन के दम पर बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के मैच में बुधवार को यहां एका एरेना में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को रोमांचक अंदाज में 28-26 से हरा दिया। इस सीजन में बंगाल की सात मैचों में यह चौथी जीत है और अब वह अंकतालिका में 25 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

दूसरी ओर पिछले दो सीजन से फाइनल खेलने वाली गुजरात की यह लगातार 5वीं हार है। गुजरात की टीम को अभी भी अपने होम लेग में पहली जीत की तलाश है। बंगाल के लिए के प्रपंजन ने 8 और मनिंदर सिंह ने 5 अंक लिए। टीम पहले हाफ में 5 अंकों की बढ़त के साथ 17-12 से आगे थी।

सके बाद दूसरे हाफ में 37वें मिनट में मुकाबला 26-26 से बराबरी पर रहने के बाद बंगाल ने लगातार 2 अंक लेकर 28-26 से मैच अपने नाम कर लिया। बंगाल को रेड से 16, टैकल से 7, ऑलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक मिले। गुजरात को रेड से 15 और टैकल से 11 अंक हासिल हुए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights