Friday, June 19, 2026
Home आलेख सहवाग ने कहा-मुझे सेलेक्टर बनना है, मिला 5 हजार रु. का ऑफर

सहवाग ने कहा-मुझे सेलेक्टर बनना है, मिला 5 हजार रु. का ऑफर

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार (12 अगस्त, 2019) को अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट डाल सेलेक्टर बनने की इच्छा जताई। सहवाग ने भारतीय क्रिकेट टीम का सेलेक्टर बनने की ख्वाहिश जताते हुए लिखा, ‘मैं सेलेक्टर बनना चाहता हूं, कौन मुझे मौका देगा?’
ऐसे ही मजाकिया ट्वीट्स के लिए जाने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग को फैंस ने भी फनी कमेंट्स किये। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया।


एक फैन ने तो उन्हें 5 हजार रु. का ऑफर तक दे डाला। उसने लिखा, ‘हमारे होम टाउन की टीम है, वहां पोस्ट खाली है सेलेक्टर की। सैलरी भी महीने की 5 हजार मिल जाएगी और अगर साथ में कोचिंग भी देंगे तो आपको 10 हजार तक सैलरी दे देंगे।
एक फैन ने तो भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स पर ही तंज कसते हुए कमेंट किया, ‘आप सेलेक्टर बनने के योग्य नहीं हैं। आपका प्रदर्शन काफी अच्छा है, सेलेक्टर बनने के लिए खराब प्रदर्शन जरूरी है। एक फैन ने सहवाग को सलाह दी कि आप विराट कोहली से संपर्क करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.