Saturday, June 20, 2026
Home बिहारअन्य बिहार नेटबॉल टीम का फाइनल चयन ट्रायल 21 जून को

बिहार नेटबॉल टीम का फाइनल चयन ट्रायल 21 जून को

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए होगा अंतिम चयन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 जून। बिहार नेटबॉल संघ द्वारा 5वीं फास्ट-5 सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) 2026-27 में भाग लेने वाली बिहार टीम के फाइनल चयन ट्रायल का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा। चयन ट्रायल पाटलिपुत्र इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग, पटना में दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

बिहार नेटबॉल संघ की महासचिव मनाली कुमारी ने बताया कि फाइनल चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए 25 से 28 जून 2026 तक Puducherry में आयोजित होने वाली 5th Fast-5 Senior National Netball Championship 2026-27 में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए **Netball Federation of India (NFI) का वैध रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना एनएफआई रजिस्ट्रेशन वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि फाइनल चयन प्रक्रिया Netball Federation of India के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होगी तथा चयन समिति खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस एवं खेल कौशल के आधार पर बिहार की पुरुष एवं महिला टीमों का अंतिम चयन करेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.