पटना/बिदुपुर, 8 जून। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू बीसीए सीनियर एंड अंडर-23 वीमेंस टी20 ट्रॉफी के अंतर्गत सोमवार यानी 8 जून को खेले गए मैचों में टीम सी, ई, एफ और डी ने जीत दर्ज की।
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैचों में टीम सी ने टीम ए को 106 और टीम डी ने टीम बी को 5 विकेट से पराजित किया।
बिदुपुर (वैशाली) के ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम एफ ने एच को दस विकेट और टीम ई ने टीम जी को 41 रन से पराजित किया।
टीम सी बनाम टीम ए
टीम सी ने टॉस जीता और कप्तान याशिता सिंह (109 रन) के शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 203 रन बनाये। याशिता के अलावा नेहा कुमारी ने 16, ममता कुमारी ने 17, खुशबू कुमारी ने 18 और सोनी ठाकुर ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 18 रन बने।
टीम ए की ओर से अंशु अपूर्वा ने 2 विकेट चटकाये।
जवाब में टीम ए टी की टीम तान्या रैना के 50 रन के बाद भी निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 97 रन ही बना सकी। श्रुति गुप्ता ने 17 रन बनाये। टीम सी की ओर से रचना सिंह ने 1, प्रीति कुमारी और अंशु शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाये। विजेता टीम की याशिता सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
टीम सी : 20 ओवर में 3 विकेट पर 203 रन, याशिता सिंह 109, नेहा कुमारी 16, ममता कुमारी नाबाद 17, खुशबू कुमारी 18, सोनी ठाकुर नाबाद 25, अतिरिक्त 18, अंशु अपूर्वा 2/37.
टीम ए : 20 ओवर में 7 विकेट पर 97 रन, तान्या रैना 50, श्रुति गुप्ता 17, रचना सिंह 1/17, प्रीति कुमारी 2/3, अंशु शर्मा 2/16
टीम जी बनाम टीम ई
बिदुपुर के वैशाली जिला क्रिकेट संघ एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम ई ने टॉस जीता और निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाये। विशालाक्षी ने 23, ममता ने नाबाद 94, बॉबी कुमारी ने 13, इशिका रंजन ने नाबाद 29 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 18 रन बने। टीम जी की ओर से ममता राय ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में टीम जी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन ही बना सीक। स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने रिटायर हर्ट 27, शिखा कुमारी ने नाबाद 49 और ममता राय ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। टीम जी की ओर से अतिरिक्त के सहारे 25 रन बने। टीम ई की ओर से शिल्पी कुमारी और निपू कुमारी ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के ममता को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
टीम ई : 20 ओवर में दो विकेट पर 177 रन, विशालाक्षी 23, ममता नाबाद 94, बॉबी कुमारी 13, ईशिका रंजन नाबाद 29, अतिरिक्त 18, ममता राय 1/27.
टीम जी : 20 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन, स्वर्णिमा चक्रवर्ती रिटायर हर्ट 27, शिखा कुमारी नाबाद 49, ममता राय नाबाद 27, अतिरिक्त 25, शिल्पी कुमारी 1/32, निपू कुमारी 1/19
टीम एच बनाम टीम एफ
बिदुपुर के वैशाली जिला क्रिकेट संघ एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम एच ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रन बनाये। तान्या ने 15, नंदनी सिंह ने 18, आकांक्षा ने 11 रन बनाये। अतिरिक्त से 18 रन बने।
टीम एफ की ओर से आंचल कुमारी ने 4, भाग्यश्री ने 2, कोमल कुमारी और संध्या वर्मा ने 1-1 विकेट चटकाये।
टीम एफ ने जवाब में खेलते हुए 10 ओवर में बिना विकेट खोए 87 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। हर्षिता भारद्वाज ने नाबाद 49, सोनी कुमारी ने नाबाद 32 रन बनाये। विजेता टीम के आंचल कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
टीम एच : 16.2 ओवर में 84 रन पर ऑल आउट, तान्या 15, नंदनी सिंह 18, आकांक्षा 11, अतिरिक्त 18, कोमल कुमारी 1/15, भाग्य श्री 2/15, आंचल कुमारी 4/22, संध्या वर्मा 1/3
टीम एफ : 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 87 रन, हर्षिता भारद्वाज नाबाद 49, सोनी कुमारी नाबाद 32.
टीम बी बनाम टीम डी
मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए टीम बी ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन बनाये। अपूर्वा कुमारी ने 61, रिया कुमारी ने 22, अंजली कुमारी ने 14, अनु प्रिया ने नाबाद 14 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 21 रन बने।
टीम डी की ओर से अर्चना कुमारी और समृद्धि मौर्या ने 2-2 और नूतन सिंह ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में टीम डी ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। वैदही यादव ने 54, शोभना साकेत ने 10, कुमारी निष्ठा ने 12, माही श्वेता ने 19 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 37 रन बने।
टीम बी की ओर से तेजस्वी ने 2, पिंकी कुमारी और अंजलि राज ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम की वैदही यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
टीम बी : 20 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन, अपूर्वा कुमारी 51, रिया कुमारी 22, अंजली कुमारी 14, अन्नु प्रिया नाबाद 14, अतिरिक्त 21, नूतन सिंह 1/15, समृद्धि मौर्या 2/26, अर्चना कुमारी 2/26
टीम डी : 19 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन, वैदही यादव 54, शोभना साकेत 10, कुमारी निष्ठा 12, माही श्वेता 19, अतिरिक्त 37, तेजस्वी 2/22, पिंकी कुमारी 1/12, अंजली राज 1/18