Sunday, May 31, 2026
Home Uncategorized अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारतीय महिला टीम का सफर जारी

अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारतीय महिला टीम का सफर जारी

दूसरे मैच में कोरिया को 3-1 से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

काकामिगाहारा (जापान), 31 मई। यहां खेले जा रही अंडर-18 एशिया कप हॉकी के पूल ए के अपने दूसरे मैच में रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कोरिया को 3-1 से पराजित किया।

भारत की ओर से नौशीन नाज़, श्रुति कुमारी और किरण एक्का ने गोल किए। इस तरह से पहले दिन मलेशिया को हराने वाली भारतीय टीम ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा।

भारत की शुरुआत शानदार रही। पहले क्वार्टर में पेनाल्टी हासिल की और नौशीन (चौथे मिनट में) ने इसे गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत का दबदबा कायम रहा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त को दोगुना किया। खेल के 21वें मिनट में श्रुति ने शानदार मैदानी गोल दागा और पहले हाफ में भारतीय टीम 2-0 से आगे हो गई।

कोरिया ने इसके बाद तीसरे क्वार्टर में 41वें मिनट में ग्योंगमिन रियू के गोल से अंतर कम किया। लेकिन इसके दो मिनट बाद किरण ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को फिर से मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने चार पेनाल्टी कॉर्नर और एक पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल किया, जबकि कोरिया ने दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किये।

मलेशिया और कोरिया के खिलाफ जीत के बाद भारत अब पूल ए तालिका में छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। वह दो जून को पूल ए के अपने अंतिम मैच में सिंगापुर के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने की कोशिश करेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.