पटना, 28 मई। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड खेमनीचक पर चल रही कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 में गुरुवार यानी 28 मई को खेले गए मुकाबले में फ्लड स्मैशर्स और अर्थक्वेक की टीमों ने जीत हासिल की।
पहले मैच में फ्लड स्मैशर्स ने टायकून लेजेंडस को 9 रन जबकि दूसरे मुकाबले में अर्थक्वेक स्टापर्स ने वोलकेनो मास्टर्स को 6 विकेट से पराजित किया।
मैच समाप्ति उपरांत प्रोफेसर शशिकांत पासवान (जन सुराज पार्टी, पूर्व प्रत्याशी फुलवारी विधानसभा) ने प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार वितरण किया।
युवराज की फिफ्टी से फ्लड स्मैशर्स मजबूत
पहले मैच में टायकून लेजेंडस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फ्लड स्मैशर्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 136 रन बनाये। युवराज सिंह ने शानदार 55 रन की पारी खेली। आदर्श राज ने 12, आरव कुमार चंद्रा ने 13 और युगवीर यादव ने 20 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में टीम को 16 रन मिले। टायकून की ओर से आयुष्मान कुमार ने 3 विकेट झटके, जबकि रिषि सिंह ने 2 विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टायकून लीजेंड की टीम 18.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। अमृत राज ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। आस्तित्व चंद्रा ने 15, अर्चित खरदे ने 12 और पीयूष आनंद ने 11 रन का योगदान दिया।
फ्लड स्मैशर्स के लिए आदर्श राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। आरव कुमार चंद्रा ने 2 विकेट हासिल किए। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आदर्श राज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
फल्ड स्मैशर्स: 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन, आदर्श राज 12, युवराज सिंह 55, आरव कुमार चंद्रा 13, युगवीर यादव 20,अतिरिक्त 16, आयुष्मान कुमार 3/25, रिषि सिंह 2/14, पियूष आनंद 1/31, अमृत राज 1/19, रेयांश केशरी 1/30.
टायकून लीजेंड : 18.3 ओवर 127/10, आस्तित्व चंद्रा 15, हर्षित शर्मा 11, अर्चित खरदे 12, अमृत राज 24, पियूष आनंद 11, अंशुमान कुमार 11, अतिरिक्त 25, आदर्श राज 3/24, आरव कुमार चंद्रा 2/24, मानव 1/35, अनमोल तिवारी 1/13.
आयुष्मान जैन के ऑलराउंड खेल से अर्थक्वेक स्टापर्स विजयी
दिन के दूसरे मुकाबले में अर्थक्वेक स्टापर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। वोल्केनो मास्टर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 148 रन बनाए। अभिमान ने 32 और उत्तम ने 30 रन की पारियां खेलीं। अनिकेत प्रकाश ने 27 और प्रत्यूष राज ने 21 रन बनाए। अर्थक्वेक स्टापर्स की ओर से पृथ्वी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए जबकि आयुष्मान जैन ने 3 विकेट चटकाए।
149 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्थक्वेक स्टापर्स ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अक्षय आनंद ने 40 रन, आयुष्मान जैन ने 37 और विश्वजीत आनंद ने 37 रन की अहम पारियां खेलीं। वोल्केनो मास्टर्स की ओर से हरिओम ने 2 विकेट लिए। आयुष्मान जैन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
संक्षिप्त स्कोर
वोल्केनो मास्टर्स : 20 ओवर में 9 विकेट पर 148 रन, अनिकेत प्रकाश 27, प्रत्यूष राज 21, अभिमान 32, उत्तम 30, अतिरिक्त 22, पृथ्वी 4/14, आयुष्मान जैन 3/36, आशीष राज 1/31, अमन कुमार यादव 1/6.
अर्थक्वेक स्टापर्स: 19.4 ओवर चार विकेट पर 150 रन, आयुष्मान जैन 37, अक्षय आनंद 40, विश्वजीत आनंद 37, अतिरिक्त 21, हरिओम 2/31, वेदांत वरुण 1/22.