Monday, May 25, 2026
Home Latest BADMINTON : लक्ष्य व सिंधू सिंगापुर ओपन में पेश करेंगे भारतीय चुनौती

BADMINTON : लक्ष्य व सिंधू सिंगापुर ओपन में पेश करेंगे भारतीय चुनौती

26 मई से शुरू हो रहा है यह टूर्नामेंट

by Khel Dhaba
0 comment

सिंगापुर, 25 मई। मंगलवार यानी 26 मई से यहां शुरू हो रहे दस लाख डॉलर इनामी सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और पी वी सिंधू लय हासिल करके खिताब का सूखा खत्म करने की कोशिश करेंगे।

राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन लक्ष्य पिछले सप्ताह पहले दौर से बाहर हो गए थे। वह पहले मैच में चीन के लू गुआंग झू से खेलेंगे। वह ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में खिताब जीतने के करीब पहुंचकर फाइनल में हार गए थे।

महिला एकल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू पहले दौर में इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी से खेलेंगी। थाईलैंड ओपन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची सिंधू विभिन्न टूर्नामेंटों से जल्दी बाहर होती आई है।

एशियाई चैम्पियनशिप उपविजेता और थॉमस कप में कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले आयुष शेट्टी कनाडा के विक्टर लाइ से खेलेंगे जिन्होंने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत का सामना 2021 विश्व चैम्पियन लोह कीन यू से होगा। वहीं विश्व चैम्पियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता एच एस प्रणय इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से खेलेंगे।

पोलिश ओपन विजेता दुनिया की 22वें नंबर की खिलाड़ी उन्नति हुड्डा का सामना पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन जापान की तोमोका मियाजाकी से होगा। मालविका बंसोड़ चीनी ताइपै की लिन सियांग ति से खेलेगी। पुरुष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना अमेरिका के चेन झि यि और प्रेसली स्मिथ से होगा।

हरिहरन अम्साकारूनन और एम आर अर्जुन की टक्कर जापान के सातवीं वरीयता प्राप्त ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से होगी। महिला युगल में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी का सामना स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रौद्रिगेज से होगा जबकि रूतुपर्णा और स्वेतापर्णा पांडा की टक्कर थाईलैंड की फत्तारिन ए और सरिसा जानपेंग से होगी। अश्विनी भट के और शिखा गौतम चीनी ताइपै के चांग सिंग हुइ और यांग चिंग तुन से खेलेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.