विक्रम (पटना), 19 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के मगध जोन के मुकाबले में गया और नालंदा ने जीत हासिल की। दोनों टीमों की यह लगातार दूसरी जीत है।
याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर 19 मई को खेले गए मुकाबले में गया ने नवादा 7 विकेट जबकि नालंदा ने शेखपुरा को दस विकेट से हराया।
पहला मैच गया जी बनाम नवादा
टॉस नवादा ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। नवादा ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाये। नवादा की ओर से सूरज सिंह ने 24, दीपक कुमार ने 25, सुदर्शन कुमार ने 27, आर्यन ने 25, हर्ष कुमार ने नाबाद 23 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 23 रन बने।
गया की ओर से गौरव कुमार ने 3, प्रीतम राज ने 1, मयंक पांडेय ने 1 और शिवम किशोर ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में गया जी ने 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 156 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रंजन राज ने 28, गौतम कुमार ने 48, सैयद सैफुल्लाह ने 11, प्रीतम राज ने नाबाद 49, नरतेंद्र प्रसाद ने नाबाद 13 रन बनाये।
नवादा की ओर से सागर कुमार ने 2, आर्यन ने 1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
नवादा : 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन, सूरज सिंह 24, दीपक कुमार 25, सुदर्शन कुमार 27, आर्यन 25, हर्ष कुमार नाबाद 23, अतिरिक्त 23, गौरव कुमार 3/32, प्रीतम राज 1/31, मयंक पांडेय 1/21, शिवम किशोर 1/10
गया जी : 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 156 रन, रंजन राज 28, गौतम कुमार 48, सैयद सैफुल्लाह 11, प्रीतम राज नाबाद 49, नरतेंद्र प्रसाद नाबाद 13, सागर कुमार 2/36, आर्यन 1/37
दूसरा मैच : शेखपुरा बनाम नालंदा
शेखपुरा ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। शेखपुरा की टीम नालंदा के गेंदबाजों के आगे बेवस नजर आई और 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 90 रन ही बना पाई।
शेखपुरा की ओर से शुभम कुमार 13, सूरज विजय ने 21, रश्मिकांत रंजन ने 15, नवाज खान ने 10 रन बनाये। नालंदा की ओर से सुमन सौरभ और राजमणि प्रसाद ने 3-3, मनीष राज ने 2, नमन गौरव और कुंदन वर्मा ने 1-1 विकेट चटकाये।
91 रन के लक्ष्य को नालंदा ने 5.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 93 रन बना कर हासिल कर लिया। मुन्ना कुमार ने 21 गेंद में 10 चौका व 2 छक्का की मदद से नाबाद 53 और अर्णव किशोर ने 14 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से 32 रन बनाये।
संक्षिप्त स्कोर
शेखपुरा : 19.3 ओवर में 90 रन पर ऑल आउट, शुभम कुमार 13, संजीव कुमार 19, सूरज विजय 21, रश्मिकांत रंजन 15, नवाज खान 10, सुमन सौरभ 3/19, राजमणि प्रसाद 3/13, मनीष राज 2/20, नमन गौरव 1/11, कुंदन वर्मा 1/13
नालंदा : 5.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 93 रन, मुन्ना कुमार नाबाद 53, अर्णव किशोर नाबाद 32