गुवाहाटी, 19 मई। अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए 19 मई यानी मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया।
वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को टेस्ट टीम से आराम दिया गया है। टेस्ट टीम में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर चुने गए हैं। टेस्ट टीम में देवदत्त पडिक्कल की नंबर-3 पर वापसी हुई है। उनके साथ साई सुदर्शन भी हैं। पडिक्कल दो टेस्ट खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2024 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी हुई है।
वनडे टीम : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दूबे।
टेस्ट टीम : शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृ्ष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दूबे, ध्रुव जुरेल।
6 जून : मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) टेस्ट मैच
14 जून-पहला वनडे-धर्मशाला
17 जून-दूसरा वनडे-लखनऊ
20 जून-तीसरा वनडे-चेन्नई