Sunday, May 31, 2026
Home झारखंड झारखंड सब जूनियर बालक नाइन ए साइड फुटबॉल टीम घोषित

झारखंड सब जूनियर बालक नाइन ए साइड फुटबॉल टीम घोषित

नीरज कुमार को टीम की कमान

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 27 अप्रैल। आगामी 1 से 3 मई तक छत्तीसगढ़ नाइन ए साइड फुटबॉल संघ एवं नाइन ए साइड फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक तत्वाधान में 11वीं सब जूनियर राष्ट्रीय अंडर 15 आयु वर्ग बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चैंपियन पब्लिक स्कूल पुराना विधानसभा रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रही है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड की टीम घोषणा कर दी गई है। सभी खिलाड़ी गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज के हैं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर स्कूल के प्रिंसिपल एवं सभी शिक्षकगण ने खिलाड़ियों को बधाई एवं जीत कर आने की शुभकामनाएं दी l

टीम में खिलाड़ी हैं -नीरज कुमार (कप्तान), तेजस सिंह, दिव्यांशु कुमार,बबलू सिंह, प्रकाश सिंह,आकाश सिंह, आयुष कुमार शुक्ला, सचिन कुमार गुप्ता, हर्ष कुमार, आर्यन कुमार, गौतम प्रजापति,अमन सिंह, नवनीत कुमार, पीयूष कुमार, अभिनव कुमार तिवारी एवं कोच दीपेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं
यह जानकारी जानकारी नाइन ए साइड फुटबॉल संघ झारखण्ड के सचिव ब्रजेश गुप्ता ने दी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.