Wednesday, April 22, 2026
Home बिहार बिहार की बॉक्सर बेटी नित्या पांडे जायेंगी ताशकंद

बिहार की बॉक्सर बेटी नित्या पांडे जायेंगी ताशकंद

सब-जूनियर एशियन चैंपियनशिप में करेगी देश का प्रतिनिधित्व

by Khel Dhaba
0 comment
  • 1 से 16 मई 2026 तक उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित होगी प्रतियोगिता
    औरंगाबाद के खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर में नित्या ले रहीं हैं प्रशिक्षण

पटना, 20 अप्रैल। बिहार के औरंगाबाद जिला की बेटी नित्या पांडे का 1 से 16 मई 2026 तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित होने वाली सब-जूनियर एशियन चैम्पियनशिप 2026 के बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि औरंगाबाद की नित्या का इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के बॉक्सिंग 52-55 किलोग्राम भार वर्ग प्रतिस्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है।

आगे श्री शंकरण ने कहा कि नित्या पांडे का प्रशिक्षण ‘खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर’, औरंगाबाद (बिहार) में हो रहा था जहां उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिला। अपनी अथक मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति अटूट समर्पण के बल पर नित्या इस मुकाम तक पहुंची हैं। उनकी यह सफलता राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में चल रही योजनाओं की प्रभावशीलता और सकारात्मक परिणाम को भी दर्शाती है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए नित्या पांडे का चयन बिहार के अन्य खिलाडियों के लिए भी काफी उत्साहवर्धक है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights