पटना, 13 अप्रैल। स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेली जा रही बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2026 (सीजन-3) के दूसरे दिन के पहले मुकाबले में एफसीआई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एजी बिहार बिहार को 4 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला एफसीआई के लिए फायदेमंद साबित हुआ और टीम ने मैच पर शुरुआत से ही पकड़ बना ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एजी बिहार की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अश्विनी कुमार ने 37 रन की पारी खेली, जबकि गौतम कुमार ने 19 रन और कप्तान अजय कुमार झा ने 18 रन जोड़े। राजेश राणा ने भी 22 रन का योगदान दिया, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।
एफसीआई की ओर से अभिषेक कुमार सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 4, अजय कुमार झा ने 23 रन देकर 3 और राजेश राणा ने 16 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीआई की टीम ने 18.3 ओवर में 6 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अनिकेत ने नाबाद 35 रन बनाकर मैच फिनिश किया वहीं संजीव कुमार ने 30 रन और सजल सिन्हा ने 25 रन का अहम योगदान दिया। अंत में आदित्य सिंह 5 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाया।
एजी बिहार की ओर से गेंदबाजी में कप्तान अजय कुमार झा ने 23 रन देकर 3 विकेट लेकर संघर्ष किया जबकि अश्विनी कुमार ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाये। एफसीआई के अभिषेक कुमार सिंह (चार विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
संक्षिप्त स्कोर
एजी बिहार : 20 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन, अश्विनी कुमार 37, राजेश राणा 22, गौतम कुमार 19, अजय कुमार झा 18, अखिलेश शुक्ला 10, अतिरिक्त 11, अभिषेक कुमार सिंह 4/28, अजय कुमार झा 3/23, राजेश 2/16, शांतनु 1/14, अनिकेत 1/25
एफसीआई : 18.3 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन अनिकेत नाबाद 35, संजीव कुमार 30, सजल सिन्हा 25, आयुष्मान शुक्ला 5, आदित्य सिंह नाबाद 5 अजय कुमार झा 3/23, अश्विनी कुमार 2/24.