Sunday, May 31, 2026
Home Latest एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में हारे आयुष शेट्टी

एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में हारे आयुष शेट्टी

जीता रजत पदक, शी यूकी ने किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

निंगबो (चीन), 12 अप्रैल। भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी को रविवार को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शी यूकी ने सीधे गेम में 21-8, 21-10 से हराया।

मंगलुरु के 20 वर्षीय आयुष पूरे मुकाबले में लय हासिल नहीं कर सके और चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन के खिलाफ दबाव में नजर आए। इस हार के साथ उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

हालांकि हार के बावजूद आयुष का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बेहद शानदार रहा। वह दिनेश खन्ना के बाद बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी बने।

गौरतलब है कि दिनेश खन्ना ने 1965 में यह खिताब जीता था और अब तक वही इस प्रतियोगिता में भारत के एकमात्र पुरुष एकल चैंपियन हैं। इस तरह भारत का पुरुष एकल वर्ग में स्वर्ण पदक का 61 साल का इंतजार अभी भी जारी है।

वहीं, भारतीय बैडमिंटन को इस टूर्नामेंट में पिछली बड़ी सफलता 2023 में मिली थी, जब सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.