पटना, 12 मार्च। बिहार के उभरते हुए स्कूल क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित बिहार स्कूल चैम्पियनशिप लीग का आगाज आगामी 23 मार्च से याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर किया जायेगा। इस प्रतिष्ठित अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है।
टूर्नामेंट के लीग चरण में प्रत्येक टीम को तीन-तीन मैच खेलने का अवसर मिलेगा। सभी मुकाबले 25 ओवर के प्रारूप में व्हाइट बॉल और रंगीन ड्रेस के साथ खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के सभी मैचों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इस पूरे टूर्नामेंट की जानकारी टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित रंजन ने दी।
टीमों का ग्रुप बंटवारा
ग्रुप ए : महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल, जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, डॉनी पोलो पब्लिक स्कूल, ओपन माइंड बिड़ला प्रीस्कूल
ग्रुप बी : महाविद्या ग्लोबल स्कूल, केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, किड्ज़ी बिहटा, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, बोधगया
खिलाड़ियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
टूर्नामेंट के प्रत्येक लीग मैच में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
मैच शेड्यूल
23 मार्च 2026
सुबह का मैच:
महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल बनाम जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल
दोपहर का मैच:
डॉनी पोलो पब्लिक स्कूल बनाम ओपन माइंड बिड़ला प्रीस्कूल
24 मार्च 2026
सुबह का मैच:
महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल बनाम डॉनी पोलो पब्लिक स्कूल
दोपहर का मैच:
जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल बनाम ओपन माइंड बिड़ला प्रीस्कूल
25 मार्च 2026
सुबह का मैच:
महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल बनाम ओपन माइंड बिड़ला प्रीस्कूल
दोपहर का मैच:
जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल बनाम डॉनी पोलो पब्लिक स्कूल
26 मार्च 2026
सुबह का मैच:
महाविद्या ग्लोबल स्कूल बनाम केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल
दोपहर का मैच:
किड्ज़ी बिहटा बनाम माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, बोधगया
27 मार्च 2026
सुबह का मैच:
महाविद्या ग्लोबल स्कूल बनाम किड्ज़ी बिहटा
दोपहर का मैच:
केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल बनाम माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, बोधगया
28 मार्च 2026
सुबह का मैच:
महाविद्या ग्लोबल स्कूल बनाम माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, बोधगया
दोपहर का मैच:
केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल बनाम किड्ज़ी बिहटा
29 मार्च 2026
सुबह का मैच:
सेमीफाइनल-1 – ग्रुप A विजेता बनाम ग्रुप B उपविजेता
दोपहर का मैच:
सेमीफाइनल-2 – ग्रुप B विजेता बनाम ग्रुप A उपविजेता
30 मार्च 2026
फाइनल मुकाबला