Saturday, June 6, 2026
Home Slider मेंस टी20 विश्व कप : सूर्यकुमार का अर्धशतक, भारत जीता

मेंस टी20 विश्व कप : सूर्यकुमार का अर्धशतक, भारत जीता

पहले मैच में यूएसए को 29 रन से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई, 7 फरवरी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की दबाव में खेली गई नाबाद 84 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी और मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल की सटीक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के शुरुआती मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराया।

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाये। जवाब में अमेरिका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। अमेरिाका की ओर से मिलिंद ने 34, संजय कृष्णमूर्ति ने 37 और शुभम रंजाने ने 37 रन बनाये।

भारत की ओर से अर्शदीप ने 18 रन देकर 2, मोहम्मद सिराज ने 29 रन देक 3, वरुण चक्रवर्ती ने 24 रन देकर 1 और अक्षर पटेल ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और 13वें ओवर तक टीम छह विकेट पर सिर्फ 77 रन ही बना सकी थी। ऐसे मुश्किल हालात में सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाले रखा और पारी को अंत तक ले जाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

सूर्यकुमार ने 49 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। तिलक वर्मा ने 25 रन जबकि ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया।

अमेरिका की ओर से दक्षिण अफ्रीका में जन्मे शैडली वान शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके। अमेरिकी गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

भारत को शुरुआती झटके तब लगे जब अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर में खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

आखिरी चरण में सूर्यकुमार यादव ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया। अंतिम दो ओवरों में उन्होंने 34 रन बटोरे, जिसमें आखिरी ओवर में सौरभ नेत्रवलकर के खिलाफ बनाए गए 21 रन शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.