पटना, 18 जनवरी। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पटना के कलिकेत नगर, बेली रोड स्थित सिटी स्क्वायर बैंक्वेट हॉल में चल रही बिहार राज्य एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता में आज नौवें चक्र के खेल के साथ सम्पन्न हो गई।
आज नौवें चक्र में शीर्ष बोर्ड पर आधे अंक की बढ़त के साथ काले मोहरों से खेल रहे पीयूष ने तेजस शांडिल्य के साथ बाजी ड्रा खेल कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि अतः अंकों के साथ रहे पीयूष को खगड़िया के शुभम के साथ टाई ब्रेक में जाना पड़ा। तीसरे बोर्ड पर खेल रहे शुभम ने सफेद मोहरों से खेलते हुए सौरव रूप को पराजित कर आठ अंक बनाए। टाई ब्रेक में 2.5 अंकों की बढ़त लेकर पीयूष विजेता बने जबकि शुभम को उपविजेता घोषित किया गया।
दूसरे बोर्ड पर खेल रहे तबशीर और रूपेश , जिनका टाई ब्रेक पीयूष और शुभम से बेहतर था, की बाजी में अंततः परिणाम अनिर्णीत रहा। इस अनिर्णीत परिणाम से साढ़े सात अंकों के साथ रहे इन दोनों खिलाड़ियों, रूपेश रामचंद्र एवं तबशीर आलम क्रमशः तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहे।
अंतिम चक्र की समाप्ति के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंहा , कोषाध्यक्ष मनीष कुमार,पटना जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह समेत एवं प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नंदकिशोर मंचासिन थे।
अन्य आगत अतिथियों में अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव विपल सुभाषी,शशिनन्द कुमार,प्रत्यूष कुमार,इकबाल आलम के अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आलोक प्रियदर्शी,हिमांशु कुमार, अभिजीत कुमार, विश्वबंधु उपाध्याय, मनीष कुमार,प्रियंका कुमारी,राज चंद्रा समेत कई पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं अभिभावक गण उपस्थित थें।
टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
1. पीयूष कुमार पटना 8 अंक
2. शुभम कुमार खगड़िया 8अंक
3. रूपेश बी रामचन्द्रपटना 7.5 अंक
4. तबशीर आलम पटना 7.5 अंक
5. तेजस शांडिल्य मुजफ्फरपुर 7.5 अंक
6. विजय कुमार पटना 7.5 अंक
7. प्रणीत सिन्हा मुजफ्फरपुर 7अंक
8. विश्व दीपक पटना 7अंक
9. साकेत कुमार पटना 7अंक
10. वैभव कुमार मिश्रा मुजफ्फरपुर 7 अंक