Thursday, February 26, 2026
Home बिहारअन्य राज्य स्क्वैश में अभिराज को दोहरा खिताब

राज्य स्क्वैश में अभिराज को दोहरा खिताब

सन्नी मेहता को महिला वर्ग का खिताब,अभिषेक, वेदांत व आदित्य भी चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 दिसंबर। दी स्क्वैश रैकेट फेडेरेशन ऑफ इंडिया की देख-रेख में ऑल बिहार राज्य स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन की मेजबानी में स्थानीय बांकीपुर क्लब स्क्वैश कोर्ट पर मंगलवार को संपन्न छठी बिहार राज्य क्लोज्ड स्क्वैश चैंपियनशिप में अभिराज सिंह ने दोहरा खिताब अपने नाम किया। अभिराज सिंह ने पुरुष और बालक अंडर-19 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

महिला वर्ग में सन्नी मेहता चैंपियन बनी। बालक अंडर-17 में अभिषेक जबकि अंडर-15 में वेदांत वैद्य विजेता बने। बालक अंडर-11 में आदित्य कुमार ने बाजी मारी।

पुरुष वर्ग के में अभिराज सिंह ने निखिल कुमार को 11-2,11-3 एवं 11-3 से जीत कर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। महिला वर्ग में सन्नी मेहता ने पूजा दूबे को 11- 5,11-6 एवं 11-3 से हरा कर लागातार सातवें बार चैंपियन बनी।

बालक वर्ग अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में अभिराज सिंह ने राधेश कुमार शर्मा को 11-4,11-3 एवं 11-2 से हरा कर खिताब जीता। बालक अंडर-17 के फाइनल मैच में अभिषेक कुमार ने चन्दन कुमार 11-8,11-7 एवं 11-9 से हराया। बालक अंडर-15 के फाइनल मुकाबले में वेदांत वैध ने अक्षत कुमार से पहले सेट में 1-11 से पिछड़ने के बाद 11-7,11-5 एवं 11-6 से हरा कर विजेता बने जबकि बालक अंडर-11 के फाइनल मुकाबले में आदित्य कुमार ने अभिनव चंदा को 11-4,11-3 एवं 11-7 हरा कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता समाप्ति उपरांत सबसे पहले राज्य स्क्वैश के सबसे पुराने खिलाड़ी अनिल लाल को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के रूप में बांकीपुर क्लब के सचिव डॉ ओम प्रकाश द्वारा से पुरस्कृत किया। सम्मानित अतिथि के रूप में बांकीपुर क्लब के कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, डॉ संजीव कुमार, डॉ संजय संथालिया, राज़ नन्दन प्रसाद उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत संघ के सचिव अनु प्रिया ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता निदेशक डॉ कौशल किशोर सिंह ने किया। इस अवसर पर मनीष कुमार, श्याम कुमार झा,आयशा अहमद,तेज नारायण एवं अविनाश कुमार उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights